बड़सू में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : Mandi
मंडी। ग्राम पंचायत बड़सू में आयोजित छिंज प्रतियोगिता में रोपड़ के पहलवान चमकौर सिंह ने ऊना के पहलवान दीपक को शिकस्त देकर विजेता का खिताब हासिल किया।
विजेता को 11,000 की नकद राशि और गुर्ज तथा उपविजेता को 9,000 की राशि देकर पुरस्कृत किया। पंचायत प्रधान गोविंद राम ने यह जानकारी दी।
इस मौके पर उपप्रधान रणजीत सिंह भी साथ रहे। इस अवसर पर छिंज कमेटी उपप्रधान भरत जंवाल, सदस्य लाल सिंह, मस्तराम, धर्म सिंह, खेम सिंह, हेतराम, बृजलाल, हरिराम, शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद