फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटासनी में कारों में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जोगिंद्रनगर के घटासनी में दो कारों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान संजय (39) और जगदीश (48) निवासी कलैहड़ी, बजौरा जिला कुल्लू के रूप में हुई है। इनमें गंभीर घायल संजय को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा वीरवार सुबह करीब 11 बजे पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भुंतर से जोगिंद्रनगर आ रही कार (डस्टर) घटासनी के नजदीक एक मारुति कार से टकरा गई। इसमें डस्टर कार में बैठे दोनों सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोगिंद्रनगर उपचार के लिए पहुंचाया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें