फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिल्लहण पंचायत के मरखाण में नष्ट की भांग की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर पुलिस ने जिल्लहण पंचायत के मरखाण गांव में भांग की खेती नष्ट की है। एएसआई संजीव कुमार और विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने अवैध रूप से उगाई भांग की खेती को नष्ट किया। जिल्लहण पंचायत वार्ड के मरखाण गांव में सड़क से नीचे खेतों में भांग की खेती लहलहा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर भांग के 12000 पौधे नष्ट किए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खेतों की राजस्व विभाग से निशानदेही करवाई जा रही है। थाना प्रभारी पधर सौरव ठाकुर ने बताया कि टिक्कन पुलिस चौकी के एएसआई पंकज कटोच मामले की छानबीन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें