फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज के मुराह गांव में जला मकान

विज्ञापन
थाची के साथ लगते मुराह गांव में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ अढ़ाई मंजिला मकान। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के मुराह गांव में आग लगने से नौ कमरों का एक मकान पूरी तरह जल गया। स्थानीय पटवारी लाल सिंह ने बताया कि आग लगने से नारायण सिंह निवासी मुराह तहसील बालीचौकी का ढाई मंजिला मकान जला है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत की प्रधान बुंदी ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे मकान में आग लग गई। घटना के समय मकान में केवल नारायण सिंह ही मौजूद था जो सोया था। यह मकान गांव से कुछ दूरी पर था। शनिवार देर रात को गांव में देव आगमन पर कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते सभी ग्रामीण आयोजन में शामिल थे। नारायण सिंह के घर से धुआं उठने लगा।
देखते ही देखते आग भड़क उठी। सभी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए और सो रहे नारायण सिंह को जगाया। देखते ही देखते पूरा मकान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार बालीचौकी रमेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें