गोहर (मंडी)। बालीचौकी मातला गांव में रविवार सुबह एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। रविवार सुबह 18 कमरों के साढ़े तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। यह घर दो भाइयों का था।
आग से घर में रखा पूरा सामान भी जल गया है। आग की भेंट चढ़ा यह मकान केशव राम और डिब्बे राम पुत्र हीरा सिंह का बताया जा रहा है। तहसीलदार बालीचौकी ने प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने बताया के अग्निकांड से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। इसकी पुष्टि एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने की।