फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोह, लाहौल, हमीरपुर की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
सरकाघाट में शिवा जागृति यूथ क्लब की वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। शिवा जागृति यूथ क्लब ने दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन अमरोह स्कूल में किया। इसमें एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में चमन लाल, राकेश कुमार को रैफरी और हरमेश ठाकुर को स्कोरर की जिम्मेदारी की गई है। पहले सेमीफाइनल मैच में चमोह ने चोलथरा, लाहौल स्पीति ने अमरोह सीनियर को और हमीरपुर ने बरठीं को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक जगदेव चंद, प्रेम चंद कौंडल, वर्धराज और हेमराज ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने खाने पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 15 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 10 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को पांच हजार की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मनोज शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें