द्रंग (मंडी)। उपमंडल के ऐतिहासिक बुराड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कांगड़ा की गायिका सोनम चौधरी ने पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुति से दर्शकों को जमकर नचाया।
नितिन शर्मा और यादव चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। एसडीएम पधर संजीत सिंह ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत संध्या का शुभारंभ किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शुभम शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। पधर के यादव चौहान ने आराध्य देव अजयपाल की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद सौण दी झड़ी..., मैं जट यमला पगला दीवाना..., शांता लाड़िये..., कपड़े धोने बोला डोडे रा बुटड़ू..., लाल दाना टमटरे दा... सहित नॉन स्टॉप पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। नितिन शर्मा ने नैना दे बीच जाने ना, ऊपर खुदा आसमां नीचे जहां गीत पेश कर तालियां बटोरीं।
इसके बाद स्टार कलाकार सोनम चौधरी ने मंच पर आते ही सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मस्त नजरों से अल्लाह बचाए..., चलाओ ना नैनों से बाण रे..., तेरी याद याद ओ काजल..., इसी गराएं देया लंबड़ा ओ..., इन्हां बड़ियां जो तुड़का लाना ओ...., बोतल रह गई ठेके..., पाणा मैं लाल घघरा..., मेरेया शराबणुआ मती मत पिंदा तू... आदि पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। स्थानीय कलाकार मुकुल शर्मा की भी शानदार प्रस्तुति रही। संवाद