फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों से पकड़ा चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सोमवार देर शाम चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सलापड़ के पास नाके के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार दो युवकों को 25.5 ग्राम चिट्टे के साथ धरा है। एसआईयू ने आरोपियों को सुंदरनगर थाना के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआईयू ने सलापड़ में नाका लगाया था। पुलिस दल ने हरिद्वार से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान मोहित कुमार (27) निवासी झंडूता जिला बिलासपुर और वीरू चौधरी (31) निवासी शिवपुरी लाइन डबल फाटक सीतापुरी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के स्वामित्व में 25.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि चिट्टे के साथ धरे गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें