फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड्ज इलेवन को हराकर भाईचारा क्लब ने जीता क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
गौंटा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि यद? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के गौंटा में सात दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में फ्रेंड्ज भद्रवाड़ को हराकर भाईचारा स्पोर्ट्स क्लब की टीम विजेता बनी है। आयोजक सन्नी ने बताया कि भाईचारा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्ज इलेवन के सामने 102 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्ज इलेवन की टीम मात्र 80 रन पर ही सिमट गई। भाईचारा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने यह मैच 21 रन से जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच जगदीश रहे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता युवा स्पोर्ट्स क्लब भदरोता ने करवाई। सोमवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपये इनामी राशि दी गई। उपविजेता टीम फ्रेंड्ज इलेवन भद्रवाड़ को ट्रॉफी के साथ 11000 रुपये इनाम दिया गया। मुख्यातिथि ने उपस्थित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रधान काली दास शर्मा, सन्नी ठाकुर, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, चमन, रवि, विपिन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें