फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौंतड़ा प्रीमियर लीग का खिताब ब्लैक कैप पालमपुर ने जीता

विज्ञापन
चौंतड़ा प्रीमियर लीग में अव्वल रही टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि। स्त्रोत- आयोजक - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद रवीश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार को ब्लैक कैप पालमपुर और डार्क पैंथर बीड़ रोड के बीच खेला गया। ब्लैक कैप पालमपुर ने 53 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को दो लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता डार्क पैंथर बीड़ रोड को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


फाइनल मैच में विधायक प्रकाश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार और नकद राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने की यह एक सराहनीय पहल है।
मैच में ब्लैक कैप पालमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में डार्क पैंथर बीड़ रोड की टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ब्लैक कैप की ओर से कप्तान अंकुश ने 23 गेंदों में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। डार्क पैंथर की ओर से अक्षय, विक्की और हनी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए डार्क पैंथर की ओर से सौरभ सेन ने नाबाद 58 रन बनाए लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ब्लैक कैप के कप्तान अंकुश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सौरभ सेन को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। महादेव इलेवन पपरोला की टीम को बेस्ट टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र चौंतड़ा के अध्यक्ष परवीन कुमार, त्रिलोक चौहान, अभिनव ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें