फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से सिर्फ 40 प्रतिशत भीड़ जुटा पाई भाजपा

Tue, 18 Oct 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के लिए एक लाख 25 हजार का लक्ष्य रखा था। इसमें भाजपा सिर्फ लगभग 40 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर सकी है। भाजपा ने दावा किया कि परिवर्तन रैली में 40 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रैली से पहले भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक लाख से अधिक लोगों को पड्डल मैदान में लाने का दावा किया था जो पूरा नहीं हो सका। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा की परिवर्तन रैली पर चुटकी ली है कि रैली में सिर्फ 15 हजार लोग आए थे।
विज्ञापन


भाजपा के रैली प्रभारी एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी के लोगों ने पीएम रैली के लिए भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग रैली देखकर बौखला गए हैं तभी इस प्रकार के ब्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में 40 हजार से भी अधिक लोग आए थे। उन्होंने कहा कि साढे़ 10 बजे से पहले ही पड्डल मैदान के सभी गेट बंद करने पड़े थे। उसके बावजूद लोगों ने पड्डल के बाहर सड़कों पर खड़े होकर पीएम का भाषण सुना है।

इसके अलावा सेरीमंच पर स्क्रीन पर लोगों ने रैली को देखा है। उन्होंने कांग्रेस पर वार किया कि अगर कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानबाजी कर रही है तो भाजपा पूरे शहर के वीडियो और फोटो उन्हें सबूत के तौर पर दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें