फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Jamwal: राकेश जम्वाल बोले-सुक्खू जी! राज्यसभा चुनावों में दिखाया ट्रेलर, 4 जून को पूरी फिल्म दिखाएंगे

Fri, 03 May 2024 03:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा जो कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हुई है इसमें मुख्यमंत्री की हालत आज ऐसी हो गई है जैसी 'खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे' और यह क्रमअभी रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस ने ट्रेलर देखा है 4 जून को जब पूरी फिल्म सामने आएगी तो कांग्रेस के छक्के छूट जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर पर पलटवार करते हुए मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू यह भूल रहे हैं कि 43 विधायकों वाली कांग्रेस को राज्यसभा चुनावों में किस तरह मात खानी पड़ी और 43 से उल्टा 34 पर पहुंच गए। उस हार को वे पचा नहीं पा रहे और बौखलाहट में बिना सिर पैर की बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा जो कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हुई है इसमें मुख्यमंत्री की हालत आज ऐसी हो गई है जैसी 'खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे' और यह क्रमअभी रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस को चुनावों से पहले ही पता चल गया है कि वे हारने वाले हैं इसलिए उनके नेता जनसभाओं में मतदाताओं को माता चिंतपूर्णी की कसम देते नजर आ रहे हैं, जोकि चुनाव नियमों की अवहेलना है।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा आज यहां के प्रत्याशी विक्रमादित्य यह प्रचार कर रहे हैं कि सलापड़-तत्तापानी सड़क का दौरा करने मात्र से सड़क बन गई परंतु मैं बता देना चाहता हूं कि इस सड़क के लिए 219 करोड़ ₹ की राशि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आया और सड़क का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि आज वे किस मुंह से इस क्षेत्र में वोट मांगने आ रहें, जबकि उनकी सरकार ने आते ही इस क्षेत्र के विकास को ग्रहण लगाने का कार्य किया है। जयराम ठाकुर सरकार में इस क्षेत्र को पीएचसी बंदली, पौड़ाकोठी, वेटनरी डिस्पेंसरी किन्दर, हेल्थ सब सेंटर जनोह, आईपीएच जेई सेक्शन चौकी मिला परंतु इस सरकार ने उन सब संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया।
विज्ञापन


विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रत्याशी की माताजी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंडी से तीन बार सांसद रही हैं मौजूदा समय में भी वही सांसद हैं, इसलिए वो अपना रिपोर्ट कार्ड भी साथ लेकर आएं कि उन्होंने हमारे क्षेत्र के लिए किया क्या है। विक्रमादित्य को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें चर्चा में बने रहना पसंद है बाकि जमीनी हकीकत से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं। भाजपा प्रत्याशी को डिबेट पर बुलाने का जो स्टंट खेल रहे उनको सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं आप अपना आईक्यू भी चेक करवा लें कि आप में कितनी सूझबूझ है। अपने फेसबुक पोस्ट पर नेताजी कहते हैं कि 8 फरवरी को सलापड़-तत्तापानी सड़क जोड़ने के निर्देश दिए और 30 जनवरी को विभाग ने वह कार्य पूरा भी कर दिया इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा इसलिए मेरा उनको यही मशवरा है कि खुद को ज्यादा ज्ञानी साबित करने के चक्कर में अपनी फजीहत से बचें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें