फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा में प्लंबर की करंट लगने से मौत

Fri, 03 May 2024 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक(मंडी)

सार

मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा में रसोईघर की फिटिंग करते हुए प्लंबर की करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
मौत(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा में रसोईघर की फिटिंग करते हुए प्लंबर की करंट लगने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बल्ह के तहत दीपक कुमार(36) पुत्र वीर सिंह गांव भ्यारटा बल्ह जब गांव में चमन लाल के मकान के लेंटर पर रसोई में पानी की पाइप की फिटिंग कर रहा था तो उसका पांव फिसल गया व उसके हाथ में मौजूद लोहे की पाइप बिजली की एचटी लाइन पर जा गिरी। इससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। डीएपी हेडक्वार्टर देवराज ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें