फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर इलेवन ने जीपी कपाही को दी मात

विज्ञापन
सुंदरनगर में मैत्री मैच के दौरान प्रेस क्लब इलेवन का बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए गेंद का इंतजार करत - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक क्रिकेट महाकुंभ में रविवार को भोजपुर इलेवन और जीपी कपाही एकादश के मध्य मैच खेला गया। इसमें भोजपुर इलेवन ने 36 रन से जीत दर्ज की। भोजपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें देवऋषि ने 24 गेंद में 45 रन, गोपाल शर्मा ने 19 गेंद में 23 रन का योगदान दिया। जीपी कपाही एकादश की ओर से राहुल गुलेरिया ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपी कपाही की टीम 13.2 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कपाही की ओर से अंकू ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए। भोजपुर इलेवन की ओर से देवऋषि ने तीन विकेट लिए।
अगला मैच जीपी बलग और बनेड़ इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें बनेड़ इलेवन ने नौ विकेट से जीत हासिल की। जीपी बलग की टीम 10.2 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बलग की ओर से संतोष ने 14 रन बनाए। बनेड़ के गेंदबाज पीयूष ने चार, इमरान खान ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनेड़ इलेवन की टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रेस क्लब इलेवन सुंदरनगर और व्यापार मंडल सुंदरनगर के मध्य आयोजित मैत्री मैच में व्यापार मंडल ने प्रेस क्लब इलेवन सुंदरनगर को आठ विकेट से हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव अनिल गुलेरिया भी मौजूद रहे। प्रेस क्लब इलेवन की टीम आठ ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। व्यापार मंडल इलेवन ने आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 41 रन बना कर मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें