फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर अखंड पाठ का भोग

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर गुरुद्वारा परिसर में लगाई गई छबील। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/जोगिंद्रनगर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर जिलेभर में ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। कई स्थानों पर लंगर भी लगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव की शहादत पर गुरुद्वारे में कीर्तन हुआ।
रागियों ने अर्जुन देव के बलिदान पर उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया। गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया। गुरु के लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं मंडी शहर के चौहट्टा बाजार में ठंडे पानी की छबील लगाई और हलवा-चने का प्रसाद बांटा। गुरु की फौज सेवक सोसायटी, बाल उद्यम जत्था, नामधारी और नीलधारी विभिन्न संगठनों ने मिलकर लोगों की सेवा की। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह मंडी में सुबह 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत श्री सुखमनी सोसायटी ने सुखमनी साहिब जी का पाठ किया।
विज्ञापन

गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह, सचिव निर्मल सिंह बाजवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें