फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरी, चंचल इलेवन और लौंगणी ने मैच जीत अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
धर्मपुर में चल रही क्रिकेट स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय कॉलेज धर्मपुर के खेल मैदान में आयोजित धर्मपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को बैरी, चंचल इलेवन और लौंगणी की टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर और विनोद पालसरा ने बताया कि पहला मुकाबला बदार वारियर्स और बैरी के बीच खेला गया। इसमें बदार वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बैरी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 76 रन बनाए।
बदार वारियर्स की टीम 5 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। तनुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच चंचल इलेवन और कंचन इलेवन भड्डू के बीच हुआ।
चंचल इलेवन ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कंचन इलेवन भड्डू टीम 6 विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी। चंचल इलेवन ने मैच 14 रन से जीत लिया। दीपक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मैच लौंगणी सीआरबी और मनुधार एमजीसी के बीच खेला गया। इसमें मनुधार टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लौंगणी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मनुधार टीम 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना पाई। लौंगणी टीम के सन्नी ने 32 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। बुधवार को लौंगणी बी और जालपा क्लब प्रौण, धनासी और डबरोग इलेवन तथा चोलथरा 84 और आईटीआई साईं ग्रुप के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें