फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल में बगस्याड़, कबड्डी में थलौट विजेता

विज्ञापन
आईटीआई जोगिंद्रनगर में  खेली जा रही जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खो खो के मैच - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिलास्तरीय महिला वर्ग की आईटीआई खेलों में शुक्रवार को वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं के रोचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में आईटीआई बगस्याड़ और सुंदरनगर के बीच खेले गए फाइनल में बगस्याड़ की टीम ने 25-11, 25-02 से जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थलौट और बगस्याड़ के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई थलौट की टीम ने 35-29 से मैच जीता है। खो-खो प्रतियोगिता में आईटीआई जोगिंद्रनगर की टीम ने चच्योट को 7-6 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब हासिल किया। बैडमिंटन के फाइनल मैच में आईटीआई चच्योट की टीम 21-15, 21-11 से पधर की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीता।
इससे पहले वुमन मंडी और बगस्याड़ की टीम के बीच खेले गए वाॅलीबाल मैच में बगस्याड़ की टीम ने 29-27, 25-14 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। खो-खो प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की टीम ने मंडी ग्रेड ए की टीम को 11-8 अंक से हराया। बगस्याड़ और निहरी के बीच हुए मैच में बगस्याड़ की टीम ने 7-6 अंक से मैच जीता। उधर, आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें