फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे निर्माता कंपनी को डंप मलबा हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और अवैध डंपिंग की शिकायतों के बाद एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कंपनी और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। दो घंटे तक चली बैठक में सभी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जांच कमेटी की ओर से मौके पर जाकर देखे गए हालातों की रिपोर्ट तहसीलदार रमेश भारद्वाज ने पेश की। इसमें निर्माण कार्य में अनेक कमियां पाई गईं। इसके बारे में किसान सभा ने एसडीएम को अवगत करवाया था। एसडीएम ने निर्माता कंपनी को पाड़च्छू पुल से आगे कुम्हारड़ा तक की गई अवैध कटिंग का मलबा खड्डों, नालों, वन भूमि और निजी भूमि से हटाने के निर्देश दिए। जहां से मलबा हटाया नहीं जा सकता है, उसका मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी को कहा कि यदि कटिंग से निकला मलबा हर कहीं फेंका है और बरसात में उससे कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। रियूर ओबीसी और अनुसूचित जाति की बस्ती और अन्य स्थानों के पास घरों को पैदा हुए खतरे को टालने के लिए सुरक्षा दीवारें 15 मई तक लगाने के लिए कहा गया।
किसान सभा के भूपेंद्र ने बताया कि एसडीएम ने पाड़च्छू से आगे हुक्कल तक की गई ब्लास्टिंग से 16 घरों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश कंपनी को दिए। साथ ही अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए। वन विभाग ने कंपनी को दस स्थानों पर अवैध डंपिंग करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कंपनी को निर्देश दिए गए कि इन सभी कमियों को नहीं सुधारा गया तो प्रशासन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा। बैठक में पाड़च्छू पुल के दोनों तरफ अप्रोच रोड को अगले 15 दिनों में ठीक करने और खड्ड में डाली गई मिट्टी को बरसात से पहले हटाने के निर्देश दिए गए हैं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यदि कंपनी ने इन कमियों को अगले 15 दिनों में पूरा नहीं किया तो किसान सभा प्रभावितों के साथ मिलकर 20 मई को सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें