लोकनृत्य में जंजैहली और बैडमिंटन मे केउलीधार स्कूल बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। थुनाग जोन की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में 22 स्कूलों की 265 छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। लोकनृत्य में जंजैहली स्कूल ने ट्रॉफी अपने नाम की। थुनाग की टीम उप विजेता रही।
प्रतियोगिता में बगस्याड़ स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि सराची स्कूल ने अनुशासन का खिताब जीता। समूह गान में निहरी-सुनाह स्कूल पहले और कांढ़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। थुनाग की छात्राओं ने वन एक्ट प्ले और इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक में पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में बागाचनोगी स्कूल विजेता रहा, जबकि थुनाग और बगस्याड़ रनर अप रहे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में वाॅलीबाल में बाड़ा, खो-खो में परवाड़ा, कबड्डी में थुनाग, चेस और बैडमिंटन में केउलीधार विजेता रहे। मेजबान थुनाग स्कूल के प्रधानाचार्य खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विजयपाल सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बॉक्स
करसोग जोन में ब्रेयोगी स्कूल रहा सर्वश्रेष्ठ
ब्रेयोगी में करसोग जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चली इस स्कूली छात्रा प्रतियोगिता में 22 स्कूलों की 330 खिलाड़ियों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वीरवार को प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में सीडी सहकारी सोसायटी के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। ब्रेयोगी स्कूल की प्रधानाचार्य योगेश्वरी वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्रेयोगी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते सर्वश्रेष्ठ का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में कुठेहड़, खो-खो में कुहनू, मार्च पास्ट और बैडमिंटन में करसोग, जबकि वाॅलीबाल में छतरी की छात्राएं पहले स्थान पर रहीं।