फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऑनलाइन धोखाधड़ी पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर ठगी के बारे में जागरूकता लाने और सतर्क रहते हुए साइबर सुरक्षा के उपायों पर मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चेतन सैनी ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। लोगों से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। अजनबियों को ऑनलाइन जवाब न दें और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहें। साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन धोखाधड़ी) होने पर सबसे पहले बिना समय गंवाए नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
यह हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन चालू रहती है जो आपकी शिकायत दर्ज कर फ्रॉड की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने में मदद करती है। इसके बाद जल्द से जल्द https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करें। कार्यशाला में निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें