मंडी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय मंडी को क्लस्टर स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति का सम्मान मिला है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय मंडी को प्रथम और बाल स्कूल मंडी को द्वितीय स्थान मिला। उच्च पाठशालाओं में हाई स्कूल कठलग प्रथम, विजन ढलवान स्कूल द्वितीय और रोपा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा, जबकि मिडल स्कूलों में मिडल स्कूल पुरानी मंडी प्रथम, पधिंयू स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
समारोह में शिक्षा खंड सदर-प्रथम क्लस्टर के 17 विद्यालयों की एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सदर खंड के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट रखी।
वहीं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अपने विचार भी साझा किए। उत्कृष्ट एसएमसी को बेहतरीन कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की एसएमसी सदर क्लस्टर में प्रथम स्थान पर रही है। संवाद