फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैडमिंन एकल वर्ग में आविद खान और पवन राय विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम
प्रतियोगिता में 95 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर खेल विकास समिति की ओर से बहु तकनीकी कॉलेज के इंडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ सुंदरनगर कमल कांत ने शिरकत की।
विज्ञापन




खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये हमें अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। महत्वपूर्ण यह है कि खिलाड़ी मैदान में पूरी खेल भावना और ईमानदारी के साथ उतरें। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से आए 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच 70 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में आविद खान और पवन राय विजेता रहे, जबकि राहुल ठाकुर और मनीष उपविजेता रहे। पुरुष ओपन वर्ग में राहुल ठाकुर और अजितेश ने जीत का परचम लहराया, जबकि आविद खान और अरुण सकलानी उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें