फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संगीत, नृत्य और नाटक मंचन से कलाकारों ने बांध समां

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर जयंती पर रविनगर स्थित रविदास गुरुद्वारा प्रांगण में सजी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नव ज्योति कला मंच रविनगर की ओर से रविवार सायं डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्ग के कलाकारों ने गीत, नृत्य और नाटक का मंचन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पन्ना लाल चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष राजेश कपूर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में राजेश ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के हर जिले में खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम का होना समय की मांग है। क्योंकि आज का युवा नशे की तरफ सक्रिय हो रहा है, जिसे रोकना हम सब का कर्तव्य बनता है। यदि खेल मैदान होंगे तो युवाओं का झुकाव खेलों की तरफ रहेगा। जिससे उनका मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होगा और वे नशे की गिरफ्त से दूर रहेंगे। कलामंच के सचिव जय कुमार और स्टोर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय महिलाओं की ओर से देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं स्थानीय युवा वरुण, मंच की कलाकार केसर और स्नेहा ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव की छात्रा इशिका चौधरी और संजना की ओर से नाटक नट सम्राट की झलकी और अध्यापिका एवं रंगकर्मी ललिता बांगियां ने नाटक मक्कतल पर रहमकर नाटक की झलकी पर एकल अभिनय किया। मंच के कलाकार संजय कुमार ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। रॉक बैंड के कलाकारों ने परीक्षित की अगुवाई में कार्यक्रम पेश किया, जिसे खूब सराहा गया। अंत में मंच के कलाकारों की ओर से साहित्यकार योगेश्वर शर्मा और इंद्रपाल की ओर से निर्देशित नाटक एक टुकड़ा सत्य का बखूबी ढंग से मंचन किया। जिसमें बताया गया कि गरीब परिवार का बच्चा यदि पढ़ाई में सफलता हासिल करने लगे तो मां-बाप उससे आशाएं लगा लेते हैं कि वह बढ़ा होकर उच्च अधिकारी बने और हमारी गरीबी दूर करेगा। उसके लिए वह रात मेहनत-मजदूरी कर अपने सपने को पूरा करवाना चाहते हैं, लेकिन बच्चे पर थोपी जा रही अपेक्षाओं से उस पर मानसिक बोझ बढ़ता जाता है और वह आगे नहीं बढ़ पाता। इस अवसर पर कला मंच के प्रधान इंद्रपाल, मंडी कलम से राजेश कुमार, समाज सेवक अरविंद, व्यास देवी, पुन्नी देवी, हिम्मा देवी, महेंद्रपाल, विशाल, रविदास सभा के सचिव गोपाल, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें