फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वल्लभ कॉलेज में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वल्लभ कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने मंगलवार को पूर्व विद्यार्थियों से संवाद विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने की। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि संवाद केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्थान की गौरवशाली परंपरा का संजीव उत्सव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि विभाग के कई पूर्व विद्यार्थी आज राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में कार्यरत हैं और संस्थान एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्य बीज वक्ताओं के रूप में लेफ्टिनेंट पंकज कुमार और आर्मी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन प्रबंधक नीरज सोलंकी ने अपने अनुभव साझा किया। साथ ही छात्रों को मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें