मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के रसायन शास्त्र विभाग ने मंगलवार को उत्साह और रचनात्मक अंदाज में मोल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रसायन शास्त्र को किताबों से निकालकर खेल और मनोरंजन के जरिए समझाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार रहे।
आयोजन का संचालन प्रो. सीमा शर्मा और डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मोल दिवस को यादगार बनाने के लिए छात्रों में कई मजेदार गतिविधियां केमिस्ट्री चेराड्स, केम रिडल्स और रोचक क्विज प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन खेलों के माध्यम से छात्रों ने हंसते-खेलते यह जाना कि रसायन शास्त्र सिर्फ सूत्रों और समीकरणों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारे आसपास की हर चीज में छिपा है। मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विज्ञान को समझने में आनंद और सहजता दोनों लाते हैं। संवाद