मंडी। रिवालसर की एक दंपती ने नेरचौक मेडिकल कॉलेेज के मेेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान बच्चे के सिर पर कट लगाया था। इसके चलते सातवें दिन उसकी मौत हो गई है।
रिवालसर के पाठा गांव के दिव्या और मुंशी राम ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के चलते उनके नवजात बेटे की जान गई है। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि बच्चे के सिर पर कट लगा है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहकर उन्होंने बच्चे को एक खास उपकरण में रख दिया। रोजाना बच्चे का हाल पूछने पर उनको बच्चा नहीं दिखाया गया। सातवें दिन उनको बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वे शोक में डूब गए।
इस बारे में मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. पीएल वर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। अगर ऐसा होगा तो इस मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।