फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन की न बदली जाए अलाइनमेंट : अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। फोरलेन संघर्ष समिति चौंतड़ा से नारला पैकेज-4 की बैठक पधर में मंगलवार को अध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 40 पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, व्यापार मंडल सहित स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया कि फोरलेन की अलाइनमेंट वर्ष 2018 में की गई है, उसे ही बहाल रखा जाए।
विज्ञापन

समिति ने केंद्रीय रक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री हिमाचल और लोक निर्माण मंत्री का भुभू जोत राजमार्ग को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करने के लिए धन्यवाद जताया। संघर्ष समिति ने पधर बाजार में रैली निकालकर केंद्र सरकार, एनएचएआई और प्रदेश सरकार से फोरलेन की अलाइनमेंट में बदलाव न करने की मांग की। संघर्ष समिति ने कार्यकारी उपमंडलाधिकारी भावना वर्मा के माध्यम से एनएचएआई को प्रस्ताव प्रेषित किया। मांग की कि फोरलेन की पुरानी अलाइनमेंट को ही बहाल रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें