फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चाकूधार में दो मंजिला मकान राख, दो परिवार प्रभावित

विज्ञापन
चाकूधार में आग की भेंट चढ़ा मकान।
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। ग्राम पंचायत लंबाथाच के चाकूधार में मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास लता देवी और नेत्र सिंह का दो मंजिला संयुक्त मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसमें दोनों परिवारों का लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से लता, नेत्र सिंह और कमल देव के सेब के पौधे भी झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर सब स्टेशन थुनाग से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निशमन दस्ते ने साथ लगते अन्य लोगों वीर सिंह और सौजू राम के घरों और बगीचों को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बगस्याड क्षेत्र के रहीधार जंगल में हुई। अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में देवदार, कायल और वान के पौधे झुलसे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लीडिंग फायरमैन मायाधर ने बताया कि मंगलवार को दो स्थानों पर आग लगी। इस पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया है। उन्होंने लोगों से आग घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें