फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लिफ्ट लेने के बाद तल्याहड़ में चकमा दे गाड़ी छीनने का आरोपी दबोचा

Tue, 15 Oct 2024 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना के एचएसओ ने पीछा कर रोहडू से पिकअप समेत किया गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जालंधर सब्जी मंडी से लिफ्ट लेकर पुलघराट के पास फिल्मी स्टाइल में चालक को चकमा देकर पिकअप लेकर फरार हुए आरोपी को सदर थाना पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद शिमला जिला के रोहडू से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बल्ह के कसारला का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बालीचौकी के डाकघर धन्यारा के गांव कंडीधार निवासी पिकअप चालक गीतीश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह जालंधर सब्जी मंडी में गोभी छोड़ने गया था। वहां पर एक युवक मिला जो मंडियाली बोली में बात कर रहा था। उसने कहा कि मुझे भी मंडी जाना है। इसके बाद दानों जालंधर से चले आए और पुलघराट में बावड़ी के पास पिकअप को खड़ा कर दिया। गीतीश ने बताया कि जैसे ही वह मुंह धोने लगा तो आरोपी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। गाड़ी उसके पिता ठाकुर सिंह के नाम पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान कई फुटेज खंगाले गए। बाद में पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहडू़ पहुंच गया है। सदर थाना के एसएसओ देशराज आरोपी का पीछा करते हुए टीम के साथ रोहड़ू पहुंच गए और आरोपी को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को रात को लेकर वापस मंडी आ गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी आरोपी मनोज कुमार निवासी गांव कसारला डाकघर पैड़ी बल्ह को अदालत में पेश किया और तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन नंबर से आया आरोपी गिरफ्त में, पहले भी गाड़ी चुराने का आरोप
सदर थाना एसएसओ देशराज ने बताया कि शिकायतकर्ता के पास आरोपी का सिर्फ फोन नंबर ही था। इसके अलावा वह कहां से था। इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो आरोपी की पहचान हुई। बाद में उसे ट्रेस कर उसका पीछा किया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंडी से गाड़ी चुराने के बाद वह तल्याहड़ कलखर भोटा होते हुए चंबा चला गया था। इसके बाद वापस हमीरपुर बिलासपुर शिमला होते हुए रामपुर गया और वहां से रोहड़ू गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले भी गाड़ी चुराई थी। जिसे शिमला के खड़ापत्थर में खड़ा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें