जेल रोड स्थित मस्जिद (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल रोड स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण गिराने के मामले में स्टे ऑर्डर मिलने के बाद देव भूमि संघर्ष समिति ने प्रतिक्रिया दी है। समिति के राज्य सदस्य घनश्याम ने कहा कि मामले की अगली तारीख 20 अक्तूबर है। उस दिन तक समिति इंतजार करेगी। उन्होंने मांग उठाई कि टीसीपी कोर्ट में उन्हें बुलाया जाए, जिससे वह अपना पक्ष रख सकें। दावा किया कि समिति के पास तथ्य और कागज हैं, जिनके तहत मंडी नगर निगम ने फैसला दिया था।
उन्होंने कहा कि 20 को जो भी फैसला आए, उसका स्वागत करेंगे। फैसला हक में न आने पर हाईकोर्ट जाने पर समिति विचार कर रही है। अवैध निर्माण गिराने के लिए पहले उक्त समुदाय के लोगों ने आश्वासन दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि वह लोग अपनी उस बात पर कायम रहते हुए उसे खुद गिरा देंगे। 20 को फैसले के बाद उच्च न्यायालय में भी जा सकते हैं। अगर आंदोलन करना पड़ा तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। उधर, नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि फैसले की काॅपी उन्हें मिल चुकी है। आगामी आदेशों तक निगम कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगा।