फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन, देव कमेटी ने चांबी में देव माहूंनाग का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत देवता मेले के लिए देवी-देवताओं का आगमन शुरू हो गया है। छह अप्रैल से शुरू हो रहे मेले के लिए प्रशासन और सुकेत सर्व देवता कमेटी ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया कि मंगलवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा और सुकेत सर्व देवता कमेटी के सदस्यों ने चांबी पहुंचकर राज देवता श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी करसोग का स्वागत किया।
इसके उपरांत बड़ादेव कमरूनाग रोहांडा, बडेयोगी मडयुनी, देव महासू बखरास, माहूंनाग शडोट, माहूंनाग स्यांजी, देव बाला टिक्का मझरोट, शीतला माता चांबी तथा अन्य देवी-देवताओं का स्वागत किया गया। देव कमेटियों ने एसडीएम, तहसीलदार तथा प्रधान सुकेत सर्व देवता कमेटी का देव चादर भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे देवी राजराजेश्वरी महामाया के दिव्य त्रिशूल का आगमन देव बाला टिक्का हलेल के साथ होगा।
दिव्य त्रिशूल का स्वागत तहसील कार्यालय के बाहर थड़े पर प्रशासन की ओर से किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय देवता मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। देवी-देवताओं के कारदारों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मेला कमेटी ने देवी-देवताओं के स्वागत के लिए सभी प्रबंध कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें