सुंदरनगर (मंडी)। वन विभाग ने सुकेत वनमंडल के जाच्छ में नाके के दौरान एक जीप से 22 नग देवदार के बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने मौके से जीप चालक को हिरासत में लिया है। जीप में सवार चालक का साथी मौके से भाग गया है।
वन विभाग ने आरोपी को बीएसएल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वन विभाग के बीट ऑफिसर जय कुमार के नेतृत्व में दल ने जाच्छ के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान एक जीप (एचपी31/बी 5110) को जांच के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान जीप से 22 नग देवदार के बरामद हुए। टीम ने जीप चालक हेत राम गांव लहाखर, निहरी को हिरासत में ले लिया। जीप चालक के साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया है। वन विभाग ने आरोपी को वाहन और लकड़ी के साथ बीएसएल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद