सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुंदरनगर द्वितीय खंड के चुनाव सोमवार को प्राथमिक पाठशाला जयदेवी में आयोजित किए।
इसमेें हरीश ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। यावेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार कौंडल महासचिव, ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष, ठाकर दास महालेखाकर, अनिता ठाकुर महिला विंग अध्यक्ष, कौशल्या देवी महासचिव चुनी गईं।
कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश और पवन कुमार ने सभी अध्यापकों का आभार जताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता जगदीश राणा विशेष रूप से शामिल हुए। संवाद