फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई लगाकर सामान बेच रहे कारोबारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
इंदिरा मार्केट पर चारपाई लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को हिदायतें देते नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट, सेरी मंच और सड़कों पर चारपाई लगाकर सामान बेचने वालों पर नगर निगम सख्त हो गया है। सोमवार को चारपाई लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को नगर निगम के अधिकारियों ने हटा दिया। हिदायत दी कि कोई भी चारपाई लगाकर सामान न बेचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारोबारियों से कहा कि वे जमीन पर ही अपना सामान बेच सकते हैं। अगर कोई चारपाई पर सामान बेचता हुआ दिखा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने चारपाई को हटा लिया।
कारोबारियों ने इसे नगर निगम की तानाशाही बताया। कार्रवाई पर नगर निगम का कहना है कि ये लोग बड़े ही बेतरतीब ढंग से कहीं पर भी चारपाई लगा देते हैं, इससे शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगता है। आने जाने वालों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी दुकानदारों को गत वर्ष की भांति बैठने की अनुुमति दी गई है, लेकिन वे चारपाई लगाकर सामान ना बेचें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें