मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंडी में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन किया। इसमें मंडी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से कुल 93 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एबीवीपी के बारे में गहन जानकारी प्रदान करना रहा।
इस दौरान प्रतिभागियों ने वैचारिक यात्रा, सैद्धांतिक भूमिका, कार्य पद्धति एवं परिसर सक्रियता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा, अमित कुमार, विशाल ठाकुर, शशि शंकर उपस्थित रहे। जिला संयोजक राहुल चौहान ने कहा कि अभ्यास वर्ग छात्रों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य महाविद्यालयों और विद्यालयों में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। संवाद