गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
टीमों ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ. पूर्ण चंद चौहान एवं समस्त स्टाफ ने दोनों टीमों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और टीम भावना की सराहना की। महिला टीम की कप्तान हेम लता तथा पुरुष टीम के कप्तान भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम को प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शन देने में सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. रविंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। संवाद