फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चच्योट बीपीईओ कार्यालय से कंप्यूटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) चच्योट प्रथम के कार्यालय में शातिरों ने ताला तोड़कर एक कंप्यूटर (मॉनिटर-सीपीयू) उड़ा लिया। शातिरों ने कार्यालय में चार दिन के भीतर चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। बीपीईओ चंद्रप्रभा ने घटना की सूचना गोहर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात को शातिरों ने बीपीईओ कार्यालय का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सीपीयू और मॉनिटर को चुरा लिया। चार दिन पूर्व भी शातिरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर रखे कागजात इधर-उधर बिखेर दिए थे।
शुक्रवार सुबह जब चपरासी कार्यालय पहुंची तो वहां ताला टूटा पाया गया। चोरी का अंदेशा होने पर उसने घटना की जानकारी बीपीईओ गोहर को दी। उन्होंने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। गोहर पुलिस ने घटनास्थल का मौका कर मामला दर्ज कर लिया है। कंप्यूटर की कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शातिरों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें