फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में तिब्बतियों के 600 अवैध कब्जे!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। धर्म त्रिवेणी रिवालसर में तिब्बतियों के करीब 600 से अधिक अवैध कब्जे हैं जिसका खुलासा वन विभाग ने किया है। जिले के सदर क्षेत्र मुख्य रूप से रिवालसर से 600 से अधिक तिब्बतियों ने सरकारी जमीन के नियमितीकरण के लिए वन विभाग के पास आवेदन कर रखा है। इससे साफ है कि रिवालसर में तिब्बतियों के 600 से अधिक अवैध कब्जे हैं जिसमें से कुछ मामले न्यायालय में भी चले हुए हैं। जबकि गत माह पहले भी वन भूमि पर अवैध कब्जे के छह मामले तिब्बतियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसकी पुष्टि डीएफओ अनिल जोशी ने की है।
विज्ञापन

इधर, चौंतड़ा में भी करीब 20 आलीशान भवन ऐसे हैं जहां कौन आता-जाता है इसकी किसी को खबर नहीं है। इनके अधिकतर मालिक एनआरआई बताए जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि इन भवनों में तीन-चार माह में एक बार दिल्ली से केयर टेकर आते हैं और कुछ दिन रुककर चले जाते हैं। हालांकि, इन भवनाें में चौकीदार भी रखे हैं जो रात के समय निगरानी करने आते हैं, लेकिन यह किसी को पता नहीं है यह भवन किसके हैं।
इधर, डीएफओ अनिल जोशी ने बताया कि रिवालसर में तिब्बतियों ने करीब 600 अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिसके लिए उन्होंने वन विभाग के पास नियमितीकरण के लिए आवेदन किया है। विभाग ने आवेदन के आधार पर कुछ केस भी दर्ज किए हैं। पांच मामले तो हाल ही में दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


फरार महिला अभी भी पुलिस पहुंच से दूर
चौंतड़ा (मंडी)। पुलिस की छापेमारी से ठीक पहले तिब्बती कालोनी से फरार महिला पलकी का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। पलकी पुलिस की छापेमारी से ठीक पहले एक दूसरे राज्य की गाड़ी में सवार होकर भाग गई थी। इधर, इस बारे में एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश में लगी है। उन्होंने बताया कि फरार महिला जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें