फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदला मुंडन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। जिले के दो परिवारों को यह मुंडन संस्कार कभी नहीं भूलेगा। दोनों परिवाराें की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब मुंडन संस्कार करवा कर लौट रहे दो परिवारों के छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा भूपेंद्र के रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह था। लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही शादी समारोह में भी मातम छा गया। भूपेंद्र के परिवार को भी मुंडन संस्कार के बाद शादी में भाग लेने जाना था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अब लौट कर घर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले भूपेंद्र के घर जन्में अमुल के पैदा होने से जहां घर में खुशी थी। वहीं अमुल के नानी के घर में भी सभी नाती के होने की खुशियां मना रहे थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को भूपेंद्र और उसकी पत्नी, अमुल के मामा, नानी, दादी और रिश्ते के दादा सब मिल कर स्थानीय नैना देवी मंदिर में बेटे के मुंडन संस्कार के लिए गए। घर लौटते समय अभी दो किमी दूर पहुंचे थे कि हादसे में छह लोगों की जान चली गई। आस-पास काम कर रहे लोगों का कहना था कि हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार अमुल का मामा कार से उछल कर करीब 100 फीट दूर जा गिरा। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही अमुल के परिवार के अलावा गांव में शादी समारोह भी मातम में बदल गया। हादसे में मारे गए दो परिवारों की सदस्यों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में ग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें