146 सीटें अभी खाली, जारी रहेगा स्पॉट राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में विभिन्न ट्रेड की रिक्त 234 सीटों को भरने के लिए वीरवार को भी दूसरे दिन स्पाॅट राउंड का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेड की 88 सीटें भरी गईं। अब संस्थान में 146 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पाॅॅट राउंड जारी रहेगा।
प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद 556 सीटों में से 363 सीटें खाली रह गई थीं। बुधवार को स्पाॅट राउंड के पहले दिन 129 सीटें आवंटित कर दी गई थी। इस तरह संस्थान में खाली रह गई 234 सीटों के लिए वीरवार को स्पाॅट राउंड के दूसरे दिन 88 सीटें भरी गईं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।