फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में मंडी शहर के अधिष्ठाता भगवान बाबा भूतनाथ मंदिर में वीरवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 8 क्विंटल दूध से तैयार स्वादिष्ट खीर, चना-कुलचा और पारंपरिक कद्दू का खट्टा परोसा गया। दिनभर भजनों और कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि वीरवार को श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया और बाबा का अटूट प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें