विभाग ने कहा है कि अगर वह इस पर आपत्ति जाहिर करते हैं तो इनको दूसरी लैब में भी टेस्ट करवाया जा सकता है। अगर आपत्ति नहीं है तो मामलों को एडीएम कोर्ट में लगाया जाएगा। विभाग ने मंडी और सुंदरनगर के कई व्यापारिक संस्थानों और दुुकानों से सरसों का तेल, बेसन, दाख, आचार, देगी मिर्च, गाय का घी, दाख, मिल्क केक के सैंपल लिए थेे। एक माह के बाद इनकी रिपोर्ट आ गई है। इसमें यह फेल पाए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एलडी ठाकुर ने कहा कि फेल सैंपल से संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।