सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भवाना में सुंदरनगर थाना पुलिस ने नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की बस में सवार केरल निवासी युवक से 542 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना के तहत सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने भवाना में नाका लगाया था। इस दौरान कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान श्याम प्रकाश (33) पुत्र शक्तिधरान निवासी कृष्ण भवन ओरीपरम चाईथाल्ला डाकघर मावेलिकारा पुलिस स्टेशन मन्नार जिला अल्लापूजा, केरल के कब्जे से 542 ग्राम चरस बरामद की गई।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।