फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौंतड़ा की 42 पंचायतों को प्लास्टिक कचरे से मिलेगी मुक्ति

Sat, 24 Aug 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा निष्पादन के लिए पस्सल पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला के चौंतड़ा विकास खंड की सभी 42 पंचायतों को जल्द प्लास्टिक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा निपटान के लिए पस्सल पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इस संयंत्र के क्रियाशील होने से पंचायतों से प्राप्त होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा। इससे संबंधित पंचायत को आय भी सृजित होगी।
जिले में इस तरह का संयंत्र स्थापित करने वाला चौंतड़ा पहला विकास खंड है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 16 लाख रुपये की लागत से इसे स्थापित किया गया है। संयंत्र में एकत्रित होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक निपटान को बेलिंग मशीन, प्लास्टिक श्रेडर मशीन, प्लास्टिक डस्ट रिमूवर मशीन के साथ-साथ पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस संयंत्र के माध्यम से प्लास्टिक कचरे की प्रोसेसिंग कर इसे दोबारा काम में लाने को सीमेंट और प्लास्टिक सामान निर्माण फैक्टरियों के साथ लोक निर्माण विभाग को सड़कों इत्यादि के निर्माण को उपलब्ध करवाया जाएगा। पस्सल के प्रधान विशाल सिंह राठौर ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के सेनेटरी पैड व नैपकिन निपटान को इंसीनरेटर मशीन भी स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
लोगों से अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें दूध, दही, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे के पैकेट, पानी की बोतलों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के रैपर इत्यादि को इधर-उधर फेंकने या जलाने के बजाय पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता वालंटियर, विभाग के फील्ड कर्मचारियों व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सौंपे, ताकि इसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जा सके।
-सरवन कुमार, बीडीओ चौंतड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें