गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के सहयोग से उन्नत खेती तकनीक पर केंद्रित शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या वालिया ने की। कृषि विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. शकुंतला ने उपस्थित विद्यार्थियों और थरजून पंचायत के ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन बढ़ाने के बारे में नवीन तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान एक प्रशिक्षित पायलट ने ड्रोन से फसलों पर छिड़काव तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया। इस सत्र ने आधुनिक तकनीक के उपयोग से खेती की दक्षता बढ़ाने, समय बचाने और श्रम कम करने की क्षमता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किसान कुंदन लाल ने भी अपने अनुभव साझा किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम संचालन करने के लिए कृषि विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डा. पंकज सूद और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संवाद