फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डंगे में लगीं 33 शटरिंग की प्लेटें चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नगरोटा-सेगलडू-चकनवाड़ पाली सड़क पर शातिरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी )। थाना पधर के तहत लोक निर्माण विभाग मंडल के अंतर्गत नगरोटा-सेगलडू-चकनवाड़ पाली सड़क पर निर्माणाधीन डंगे से शटरिंग की प्लेटें चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की ओर से लगाईं लोहे की शटरिंग प्लेटों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पधर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। इससे पहले भी इसी स्थान से शटरिंग प्लेटें चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार लेख राम ने बताया कि बरसात के कारण सड़क को हुए नुकसान के बाद लोक निर्माण विभाग की देखरेख में डंगे का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान डंगे में लगाई गईं 33 लोहे की शटरिंग प्लेटें और अन्य सामग्री चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब मजदूर कार्यस्थल पर पहुंचे तो शटरिंग गायब थी। इसके बाद उन्हें सूचना दी गई और उन्होंने पधर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने यह भी बताया कि अपने स्तर पर सामग्री की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ठेकेदार ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें