फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सात परीक्षा केंद्रों में 2521 ने दी सीडीएस, एनडीए परीक्षा

विज्ञापन
मंडी के बाल स्कूल मे आयोजित एनडीए की परीक्षा देकर बहार आते परीक्षार्थी1 संवाद - फोटो : निधौली कलां में जैन समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल लोग।
विज्ञापन
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस (1), एनडीए और एनए (1) की परीक्षा रविवार को हुई। जिले में परीक्षा को लेकर सात केंद्र बनाए थे। सीडीएस (1) की परीक्षा तीन सत्रों में हुई। कुल अभ्यर्थियों 1366 में से 852 ही उपस्थित हुए। 514 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एनडीए और एनए (1) की परीक्षा दो सत्रों में हुई। 2186 में से 1669 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 517 अनुपस्थित रहे। इससे पहले परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। सीडीएस (1) की परीक्षा दो केंद्रों वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी उप केंद्र-एक और दो में हुई।
विज्ञापन

एनडीए और एनए (1) की परीक्षा गर्ल्स स्कूल मंडी, आईटीआई मंडी, बॉय स्कूल मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉय भंगरोटू, और पीएम श्री स्कूल कनैड में आयोजित की गई। सीडीएस (I) की परीक्षा तीन सत्रों में हुई। पहला सत्र सुबह नौ बजे से 11.00 बजे तक हुआ। कुल 556 अभ्यार्थियों में से 348 ने परीक्षा दी। दूसरा सत्र 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हुआ। इसमें कुल 556 अभ्यर्थी बुलाए थे। इसमें 350 ने परीक्षा दी और 206 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीसरा सत्र शाम चार बजे से छह बजे तक हुआ। इसमें कुल 254 अभ्यर्थी बुलाए थे। इसमें 154 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी और 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
एनडीए और एनए (I) की परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक हुआ। इसमें 1093 अभ्यर्थी बुलाए थे। इनमें 840 ने परीक्षा दी। दूसरा सत्र दो बजे से 4:30 बजे तक हुआ। इसमें 1093 अभ्यर्थी बुलाए थे। इनमें 829 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिलेभर में शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें