फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंत्री जगत ने किया शिवा प्रोजेक्ट के क्लस्टरों का निरीक्षण

विज्ञापन
नाचन विस की पंचायत पलोहटा में निरीक्षण करते बागवानी मंत्री। स्त्रोत जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार लोगों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कार्य योजनाएं चला रही है। कृषकों और बागवानों की आर्थिकी को बढ़ावा देने तथा परंपरागत खेती से उन्हें कैश क्रॉप की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में शिवा परियोजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने नाचन विस क्षेत्र में एचपी शिवा परियोजना के विभिन्न क्लस्टरों के निरीक्षण के उपरांत जनसभा में कही। उन्होंने ग्राम पंचायत पलोहटा के कुठांई और पलोहटा-एक में मौसमी के क्लस्टर, पलोहटा-दो में जापानी फल के क्लस्टर, मंझोग ध्नयूट में प्लम के क्लस्टर में लगे पौधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने को कहा। कृषकों को घर-द्वार पर बागवानी की तकनीकों के बारे में बताने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलोहटा के कुठांई में 6.75 हेक्टेयर भूमि पर 7499 मौसमी के पौधे लगाए गए हैं। पलोहटा-1 में लगभग 8.73 हेक्टेयर भूमि पर 9699 जापानी फल के पौधे लगाए गए हैं।

जगत सिंह नेगी ने स्थानीय बागवानों के साथ संवाद भी किया। किसानों से आग्रह किया कि वे पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ बागवानी को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा बागवानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से बागवानों के लिए बगीचे तैयार करके उन्हें सौंप रही है। इन क्षेत्रों के हर किसान-बागवान को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभाग के अध्यक्षों को जल्द निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें