फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 22 केस, रोपा ठाठर बना कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 22 मामले सामने आए हैं। अकेले बलद्वाड़ा क्षेत्र के भांबला स्थित रोपा ठाठर गांव से 15 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रोपा ठाठर गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिलेभर में 250 सैंपल की जांच की गई। रैट में 115 सैंपलों की जांच की जिसमें से 17 पॉजिटिव आए हैं।
आरटीपीसीआर के तहत 135 सैंपल में से 5 सैंपल पॉजिटिव आए है। इसमें सरकाघाट से 17, जोगिंद्रनगर 1, सुंदरनगर 1, सराज 1 और करसोग से 1 नया मामला दर्ज किया गया है।
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। गत दिनों सरकाघाट के एक बाल आश्रम में एक साथ 8 बच्चे संक्रमण की चपेट में आए थे।
विज्ञापन

इसके चलते रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 लोगों की सैंपलिंग की। इसमें रोपा ठाठर गांव से एक साथ 15 लोग संक्रमित पाए गए। इन्हें होम क्वारंटीन कर संबंधित क्षेत्र में किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें