फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी के 185 हाइड्रेंट किए दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दीपावली त्योहार पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र मंडी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। फायर कर्मचारियों ने 25 से 28 अक्तूबर तक मंडी शहर में स्थापित 185 हाइड्रेंटों का जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अग्निशमन केंद्र मंडी में तीन बड़े फायर टेंडर और एक बाइक वाचर मौजूद है। बड़े फायर टेंडर में पानी की क्षमता 9 हजार लीटर, दूसरे में साढ़े चार हजार और तीसरे क्यूआरवी टेंडर की क्षमता 300 लीटर रहती है। बाइक वाचर में दो वाटर मिस्ट सिलिंडर मौजूद रहते हैं, जो तंग गलियों में आसानी से सेवाएं देते हैं। बिजली की तारों से लगने वाली आग पर इससे आसानी से काबू पाया जाता है।
दिवाली के दौरान जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए पड्डल मैदान में व्यवस्था की है। यहां दुकानों की सुरक्षा के लिए मैदान में एक बड़ा फायर टेंडर तैनात रहेगा। अन्य स्थानों पर होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए एक अतिरिक्त टीम अग्निशमन केंद्र में तैनात रहती है।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र मंडी के प्रभारी मायाधर ने बताया कि मंडी अग्निशमन केंद्र में 30 जवान तैनात हैं। इनमें 1 अधिकारी, 3 लीडिंग फायरमैन, 2 चालक और 24 जवान शामिल हैं। दीपावली के दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। लोगों से आग्रह किया कि धुआं रहित दिवाली मनाएं ताकि आग की घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें